लखनऊ: टॉफी का लालच देकर आठ साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। टॉफी का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। अधेड़ दुकानदार ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना मड़ियांव कोतवाली क्षेत्र के अजीजनगर चौकी क्षेत्र की है। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पीड़िता …
अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। टॉफी का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। अधेड़ दुकानदार ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना मड़ियांव कोतवाली क्षेत्र के अजीजनगर चौकी क्षेत्र की है। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पिछले कई दिनों से कर रहा था अश्लील हरकत
मामले की जानकारी देते हुए मड़ियांव कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार (55) पीड़ित अजीज नगर चौकी क्षेत्र में रहता है और किराना की दुकान चलाता है। नाबालिग द्वारा दिये गये बयान के अनुसार वह जब भी दुकान पर सामान लेने जाती थी आरोपी रामकुमार उसके साथ गलत हरकत करता था।
गत 17 अगस्त को भी बच्ची जब सामान लेने पहुंची तो राजकुमार ने टॉफी का लालच देकर दुकान के अंदर बुला लिया और गोद में बिठाकर दुष्कर्म करने लगा। बच्ची रोते-रोते घर पहुंवी और परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
