बरेली: विधायक लिखना पड़ गया महंगा, बढ़ी धोखाधड़ी की धारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कार में विधायक लिखकर यूपी सरकार का पास लगाकर घूमने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज मामले में धोखाधड़ी की धारा पुलिस ने बढ़ा दी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल करने की तैयारी कर रही है। किला के जखीरा मोहल्ला निवासी नजीब सुल्तान पुत्र मोहम्मद बदर …

बरेली, अमृत विचार। कार में विधायक लिखकर यूपी सरकार का पास लगाकर घूमने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज मामले में धोखाधड़ी की धारा पुलिस ने बढ़ा दी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

किला के जखीरा मोहल्ला निवासी नजीब सुल्तान पुत्र मोहम्मद बदर सुल्तान प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले एक लग्जरी कार खरीदी थी। उस कार में सपा के झंडे के साथ विधायक लिखा था साथ ही कार के शीशे पर यूपी सरकार का पास भी लगा हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें दूल्हे मियां की मजार के पास से हिरासत में ले लिया।

इसके बाद उनका चालान कर कार को सीज कर दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि नजीर सुल्तान ने गलत तरीके से यूपी सरकार के पास बनवाया था और उसे कार में लगाकर घूम रहा था। यह धोखाधड़ी के अंतर्गत आता है। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को नजीब के खिलाफ दर्ज मामले में धोखाधड़ी करने की धारा को बढ़ा दिया है। अब पुलिस जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई कर सकती है।

आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में धोखाधडी की धारा को बढ़ाया है। जल्द ही आरोप पत्र तैयार करके कोर्ट में दाखिल किया जाएगाआशीष प्रताप सिंह, सीओ सेकेंड।

ये भी पढ़ें – बरेली: जन्मदिन की डांस पार्टी में बिन बुलाए आए मनचले, लड़कियों के कमरे में घुसते ही उतरा नशा

संबंधित समाचार