आज का राशिफल। 20 अगस्त, 2022
मेष आज दिन की शुरुआत काफी कमजोर रहेगी। विदेशों से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नशे और अनैतिक गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। प्रेमी जन आपको कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। आपको फिट रहने के लिए पर्याप्त व्यायाम और आराम करना चाहिए। वृष आज निजी रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान की तरफ …
मेष
आज दिन की शुरुआत काफी कमजोर रहेगी। विदेशों से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नशे और अनैतिक गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। प्रेमी जन आपको कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। आपको फिट रहने के लिए पर्याप्त व्यायाम और आराम करना चाहिए।
वृष
आज निजी रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको सहयोगियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। विवाह तय करने को लेकर तुरन्त निर्णय लेने से बचें।
मिथुन
आज मनोनुकूल काम न हो पाने के कारण आपका मन उदास हो सकता है। घरेलू सामान की ख़रीदारी के लिए बाजार जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा।
कर्क
आज घर में काफी रौनक और उत्साह का वातावरण रहेगा। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। मेडिकल छात्रों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। शारीरिक समस्याओं को हल्के में न लें।
सिंह
आज सन्तान को लेकर परेशानी दूर होगी। परिजनों के साथ आप मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। मित्रों के साथ आपको धन लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र से आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
कन्या
अाज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं। लोहे के व्यापार में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। धन उधार देने को लेकर धर्म-संकट में फंस सकते हैं।
तुला
आज किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति भावशुद्ध रखें। तनाव का आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सर्दी-खांसी के कारण गले में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक
आज बिजनेस में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।
धनु
आज संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ मिलेगा। कुछ लोग आपकी छवि को लेकर दुष्प्रचार कर सकते हैं। पुराने मतभेदों को लेकर समझौता हो सकता है। व्यवसाय में प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। राजनीतिक सम्पर्क का लाभ उठाएंगे।
मकर
आज पारिवारिक वातावरण काफी सुखद रहेगा। स्त्रियों को शरीर में थकावट और सूजन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। अपने काम के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। छिपे हुए प्रेम संबंध व्यक्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कुंभ
आज पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी हो सकती है। व्यापार के दृष्टिकोण से दिन काफी सामान्य रहने वाला है। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें अन्यथा पाचन प्रभावित हो सकता है।
मीन
आज कारोबार में आपको अचानक से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। बच्चों की जिद पूरी करनी पड़ेगी। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आवश्यक दस्तावेजों को संभाल कर रखें। अटके हुए कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
