सीतापुर: शिक्षक पर कुत्तों ने किया हमला, गांव में भेली दहशत, गंभीर जख्मी
सीतापुर। एलिया विकास खण्ड क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में इन दिनों कुत्तों की दहशत है। शनिवार को विद्यालय पहुंचे सहायक अध्यापक पर आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वे जख्मी हो गए। किसी तरह से ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई है। एलिया विकास खण्ड क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में राम …
सीतापुर। एलिया विकास खण्ड क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में इन दिनों कुत्तों की दहशत है। शनिवार को विद्यालय पहुंचे सहायक अध्यापक पर आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वे जख्मी हो गए। किसी तरह से ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई है।
एलिया विकास खण्ड क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में राम प्रताप सिंह सहायक अध्यापक हैं। रोज की तरह शनिवार सुबह वे विद्यालय पहुंचे, इसी दौरान छह कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। विद्यालय परिसर में मौजूद बच्चों ने कक्षाओं में भागकर अपनी जान बचाई, इसी बीच ग्रामीण आ गए। तब तक रामप्रताप सिंह के पैर पर कुत्तों के काटने से गहरे जख्म हो चुके थे।
किसी तरह कुत्तों को भगाया जा सका। बाद में सहायक अध्यापक को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। बताते हैं कि इससे दस पहले इसी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक शोभित पर भी कुत्ते हमलावर हो चुके हैं। कुछ ग्रामीणों ने भी बच्चों पर इन कुत्तों द्वारा हमला किये जाने की बात बताई है।
पढ़ें-लखनऊ : महंगे शौक औरों के लिए बना जानलेवा, जर्मन शेफर्ड कुत्तों ने शिक्षक को नोचा
