हल्द्वानी: कालाढूंगी रोड को जलमग्न बनाने वाले अतिक्रमण को पीडब्ल्यूडी ने किया ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात के दिनों में जलमग्न होने वाली कालाढूंगी रोड पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को शनिवार सुबह पीडब्ल्यूडी की टीम ने तोड़ दिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने नाराजगी का इजहार भी किया। जिसके बाद मेयर और नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे। अभियान के तहत कालाढूंगी चौराहे तक दुकानों के बाहर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात के दिनों में जलमग्न होने वाली कालाढूंगी रोड पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को शनिवार सुबह पीडब्ल्यूडी की टीम ने तोड़ दिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने नाराजगी का इजहार भी किया। जिसके बाद मेयर और नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे। अभियान के तहत कालाढूंगी चौराहे तक दुकानों के बाहर नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।

इस दौरान मौके पर मौजूद मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के समक्ष पार्षद रवि जोशी ने नालों की सफाई और अतिक्रमण के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की। मेयर ने कहा कि अतिक्रमण कहीं भी होगा, उसे चिह्नित कर तोड़ा जाएगा।

कालाढूंगी रोड पर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को  पीडब्ल्यूडी की टीम ने तोड़ दिया।

बताते चलें कि बारिश के दिनों में शहर की कालाढूंगी रोड में जलभराव होने से राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां सड़क किनारे नालियों के ऊपर अतिक्रमण का बोलबाला है। पर्याप्त ड्रेनेज सिस्टम न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जिस कारण हर बार नगर निगम की फजीहत होती है। जिला प्रशासन भी हर बार जलभराव से निजात दिलाने का प्लान तैयार करने की बात करता है लेकिन जमीन पर काम होता नहीं दिखाई देता। जिस कारण शहर के लोगों में नाराजगी है।

संबंधित समाचार