मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दही-हांडी उत्सव में शामिल गोविंदाओं को किया सम्मानित
भावनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नंदोत्सव समिति भावनगर की ओर से बोर तलाव में आयोजित दही-हांडी उत्सव में शामिल हुए गोविंदाओं को सम्मानित किया। श्री पटेल ने जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार देर शाम भावनगर में आयोजित विविधतापूर्ण दही-हांडी कार्यक्रम में लोगों के हर्षनाद के बीच खुली जीप में प्रवेश किया और जन्माष्टमी उत्सव में …
भावनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नंदोत्सव समिति भावनगर की ओर से बोर तलाव में आयोजित दही-हांडी उत्सव में शामिल हुए गोविंदाओं को सम्मानित किया। श्री पटेल ने जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार देर शाम भावनगर में आयोजित विविधतापूर्ण दही-हांडी कार्यक्रम में लोगों के हर्षनाद के बीच खुली जीप में प्रवेश किया और जन्माष्टमी उत्सव में उमंगोल्लास के बीच सहभागी हुए।
उन्होंने तथा अन्य महानुभावों ने नंदोत्सव समिति भावनगर की ओर से बोर तलाव में आयोजित दही-हांडी उत्सव में शामिल हुए गोविंदाओं को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित भी किया। इस उत्सव में मुंबई के ‘वक्रतुंड गोविंदा पथक’ के 150 गोविंदाओं की टीम ने ढोल-नगाड़ों तथा डीजे की धूम के बीच पाँच मंज़िल ऊँची मटकी फोड़ कर आकर्षण जमाया।
शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने इस अवसर पर कहा कि वर्षा के बीच भी भावनगरवासियों में जन्माष्टमी उत्सव का उत्साह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि आज जब भावनगर के आँगन में मुख्यमंत्री पधारे हैं, तब यह भावेणा (भावनगर) के वासियों के लिए आनंद का अवसर है।
इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मांडविया, सांसद डॉ. भारतीबेन शियाल, भावनगर की महापौर श्रीमती कीर्तिबाला धाणीधारिया, उप महापौर कुणालभाई शाह, स्थायी समिति के अध्यक्ष धीरूभाई धामेलिया, ज़िला पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह गोहिल, भाजपा महासचिव डी. बी. चुडासमा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष मुकेशभाई लंगालिया, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. रावजीभाई पंड्या, योगेशभाई बदाणी सहित पदाधिकारी, अधिकारी और भावेणावासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में माता-पिता को खोने वाले भाई-बहन को 64 लाख रुपये का मुआवजा
