मुरादाबाद : ‘सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी’, कांग्रेसियों ने किया गोष्ठी का आयोजन
मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को चौमुखा पुल स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा व संचालन प्रवक्ता मोहम्मद शमी ने की। महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा की राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को चौमुखा पुल स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा व संचालन प्रवक्ता मोहम्मद शमी ने की।
महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा की राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक है। उन्होंने देश में कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन की नींव रखी और स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलाया। युवा मतदाताओं की 21 वर्ष आयु कम कर 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार दिया। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश को उन्नत और सम्रिध और अखण्ड भारत के निर्माण के लिए अर्पित कर दिया।
गोष्टी में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर फूल माला चढा श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में असद मौलाई, पार्षद शिवराज सिंह गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, मौहम्मद शमी, कबीर अहमद, डॉ मोहम्मद जमाल, रेहान खान, अफ़सर खान, आदिल खान, भारतीय परवेज इस्लाम,गुड्डे भाई, अब्दुल रऊफ,मौ0 नदीम, समीर खान व नईम अब्बासी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुरादाबाद पुलिस ने सीनियर सिटीजन के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
