बाराबंकी : पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में देर रात पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने आठ थाना प्रभारी सहित दो निरीक्षक 29 उपनिरीक्षक 154 कांस्टेबल व दो हेड कांस्टेबल सहित 188 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। जिसमें प्रभारी निरीक्षक रामनगर संतोष कुमार सिंह को टिकैतनगर भेजा गया है। इनकी जगह पर हैदर गढ़ प्रभारी रहे …
बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में देर रात पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने आठ थाना प्रभारी सहित दो निरीक्षक 29 उपनिरीक्षक 154 कांस्टेबल व दो हेड कांस्टेबल सहित 188 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। जिसमें प्रभारी निरीक्षक रामनगर संतोष कुमार सिंह को टिकैतनगर भेजा गया है। इनकी जगह पर हैदर गढ़ प्रभारी रहे बृजेश कुमार को थाना रामनगर की नई तैनाती दी गई है।
इसी तरह प्रभारी निरीक्षक मसौली पंकज कुमार सिंह को थाना देवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां प्रभारी रहे अजय कुमार सिंह को प्रभारी स्वाट टीम का कार्य सौंपा गया है। और मसौली थाने की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक सुबेहा शिव नारायण सिंह को दी गई है। इनकी जगह पर प्रभारी निरीक्षक कोठी संजीत कुमार सोनकर को प्रभारी निरीक्षक सुबेहा बनाया गया है।
प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर अजय कुमार त्रिपाठी को थाना हैदर गढ़ का दायित्व दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक डायल 112 कृष्णकांत यादव को प्रभारी निरीक्षक कोठी बनाया गया है। जबकि इनकी जगह पर प्रभारी निरीक्षक कुर्सी संजीव कुमार यादव को प्रभारी यूपी डायल 112 बनाया गया है।
यह भी पढ़ें –आगरा: उच्च शिक्षा मंत्री को नहीं मिला शिक्षा के मंदिर में प्रवेश, नाराज होकर लौटे
