उत्तराखंड: नैनीताल में 121 और हल्द्वानी में हुई 96.5 मिमी बारिश… जानें कुमाऊं में बारिश का रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के बाद रात में भी मौसम बादलों की गर्जना के साथ झमाझम बारिश चालू रही। मौसम विभाग ने पर्वतीय और तराई इलाकों में हुई बारिश को रिकार्ड किया है। इसमें नैनीताल में 121 मिली मीटर और हल्द्वानी 96.5 मिली मीटर बारिश हुई। शनिवार को मौसम पूरी तरह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के बाद रात में भी मौसम बादलों की गर्जना के साथ झमाझम बारिश चालू रही। मौसम विभाग ने पर्वतीय और तराई इलाकों में हुई बारिश को रिकार्ड किया है। इसमें नैनीताल में 121 मिली मीटर और हल्द्वानी 96.5 मिली मीटर बारिश हुई।

शनिवार को मौसम पूरी तरह से खुला रहा। तेज धूप और गर्मी का लोगों को खूब अहसास हुआ। शुक्रवार को लगातार बारिश होने से पारा काफी लुढ़क गया था। हालांकि दिन में उमस का भी असर रहा था, लेकिन रात में बारिश की वजह से मौसम काफी ठंडा हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रहा।

कहां कितनी हुई बारिश
क्षेत्र  बारिश (मिमी में)
नैनीताल 121
हल्द्वानी 96.5
पिथोरागढ़ 49.5
भीमताल 95
ज्योलीकोट 121
रामनगर 86.5
कालाढूंगी 128
चोरगलिया 148
काशीपुर 159
टनकपुर 74.5
खटीमा 233
सुल्तानपुर पट्टी 73
बाजपुर 114
भिकियासेंण 66.5
ताकुला 102
बेतालघाट 102
डीडीहाट 48.5
मासी 48.5
कौसानी 46.5
लोहाघाट 45
कांडा 42
देवाल 42.5
थराली 40

संबंधित समाचार