अयोध्या : कमिश्नर को पानी मिला गंदा, डीएम के सामने मेट ने अधिकारी की खोली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कमिश्नर नवदीप रिनवा, डीएम नितीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा शनिवार को फार्म में दिखे। जगह-जगह निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने सोहावल स्थित समदा झील का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल सिंह भी मौजूद रहे। रिनवा ने संबंधित अधिकारियों से …

अयोध्या, अमृत विचार। कमिश्नर नवदीप रिनवा, डीएम नितीश कुमार व एसएसपी प्रशांत वर्मा शनिवार को फार्म में दिखे। जगह-जगह निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने सोहावल स्थित समदा झील का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल सिंह भी मौजूद रहे। रिनवा ने संबंधित अधिकारियों से चल रहे निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त दर्शन नगर सूरजकुंड में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने निर्माणाधीन भूसा घर व पशुओं को हरा चारा और भूसा उपलब्धता की जानकारी ली। पशुओं के पीने के पानी में गंदगी पाई गई, जिसे साफ करके व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। नवदीप रिनवा ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। इसमें पशुओं के घास, चारा, भूसा, पानी व पशुओं की चिकित्सा करने का भी निर्देश दिया। निर्माण/जीर्णोद्वार कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी को पंप हाउस मिले बंद
डीएम नितीश कुमार ने रौनाही तटबंध /रौनाही कैनाल पंप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान पम्प हाउस के तीनों पंप बंद पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। मौके पर उपस्थित मेट द्वारा बताया गया कि कुलाबा संबंधी कार्य हेतु पंप हाउस के सभी पंप बंद किए गए हैं। डीएम ने फोन से अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड को जनपद में किसानों को खेतों की सिंचाई हेतु समस्त नहरों एवं माइनरों में पूरी क्षमता के साथ अनवरत एवं पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। मेट द्वारा बताया गया कि अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता तटबंध पर स्थित आवास पर रात्रि निवास नहीं किया जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड को अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता को तटबंध पर स्थित आवास पर ही रात्रि निवास करने व वहीं से अपने कार्यों का संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्वीन- हो पार्क में नियमित सफाई के दिए निर्देश
डीएम नितीश कुमार ने अयोध्या स्थित क्वीन- हो पार्क का भी निरीक्षण किया। नितीश कुमार ने पार्क की कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम (लखनऊ इकाई) को पार्क में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने व निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी प्रशांत वर्मा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –भारतीय वायुसेना ने लद्दाख में इजराइली व्यक्ति को बचाया

संबंधित समाचार