लखनऊ : नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : राजधानी के पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क के पास नहर किनारे एक युवक का शव बरामद किया। बता दें कि मृतक की नाक से खून बह रहा था। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी …

लखनऊ : राजधानी के पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क के पास नहर किनारे एक युवक का शव बरामद किया। बता दें कि मृतक की नाक से खून बह रहा था।

इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पीजीआई कोतवाली में तहरीर दी है।

इस सम्बन्ध में पीजीआई थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम जगतखेड़ा निवासी देशराज (40) के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि देशराज शराब का आदी था। शुक्रवार की सुबह वह घर से निकला था।

इसके बाद वह वापस नहीं लौटता। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। शनिवार को पुलिस ने नहर किनारे उसकी लाश बरामद की है। परिवार में पत्नी लक्ष्मी व दो बेटे और एक बेटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : नाले में मिला युवक का शव, परिजन जता रहे हत्या की आंशका….जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार