चोर को पकड़ने पटना आई यूपी पुलिस, आरोपियों ने कमरे में बंदकर कुत्ते से कटवाया
पटना। यूपी पुलिस की टीम पटना के फुलवारी शरीफ चोरी के एक आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची थी। आरोपी के घर पहुंची पुलिस की टीम के साथ मारपीट की गई और कमरे में बंद कर कुत्ते से भी कटवा दिया। पुलिस की टीम किसी तरह जान बचाकर कमरे से भागी। जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस …
पटना। यूपी पुलिस की टीम पटना के फुलवारी शरीफ चोरी के एक आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची थी। आरोपी के घर पहुंची पुलिस की टीम के साथ मारपीट की गई और कमरे में बंद कर कुत्ते से भी कटवा दिया। पुलिस की टीम किसी तरह जान बचाकर कमरे से भागी। जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस की टीम फुलवारी शरीफ थाना इलाके के गोपालनगर पहुंची थी। वहां चोरी के आरोपी संजय अग्रवाल (संजय गुप्ता) को अरेस्ट करने के लिए यूपी से पुलिस की टीम पहुंची थी।
कानपुर सेंट्रल (यूपी) जीआरपीएफ के दारोगा अब्बास हैदर अपनी टीम के साथ आरोपी के घर पहंचे, जहां उन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम के साथ कमरे में बंद कर मारपीट की गई और जर्मन शेफर्ड ब्रीड के कुत्ते से पुलिसकर्मियों को कटवाया गया।
किसी तरह से दारोगा और उनकी टीम ने अपनी जान बचाई। इस दौरान दारोगा और दो अन्य जीआरपी के जवान को थोड़ी चोट आई है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। तीन आरोपितों की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है। वहीं पुलिस की टीम जब आरोपियों को ले जा रही थी तो उनपर पत्थरबाजी भी की गई।
यूपी पुलिस टीम में शामिल हैदर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फुलवारी शरीफ के गोपाल नगर में चोरी के आरोपी को गिरफ़्तार करने दो सिपाही गए थे। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी।

मंगलवार के दिन आरोपित के आवास का पता लगा लिया गया था। बुधवार को आरोपित को गिरफ़्तार करने पुलिस की टीम पहुंची तो संजय अग्रवाल (आरोपी) घर मे मौजूद था। आरोपी को पकड़ने के तुरंत बाद ही वहां मौजूद क़रीब 10 लोगों ने हम कर दिया और संजय (आरोपी) को छुड़ा लिया।
वहां मौजूद आरोपी के बेटे ने इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने दारोगा के पैर में काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद आरोपी भाग रहा था लेकिन पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से पड़ोसी की छत पर पानी टंकी के पास आरोपी को धर दबोचा गया।
संजय को गिरफ्तार करने के बाद थाना ले जाया गया। इसके बाद संजय की पत्नी और बेटा थाना पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। वहीं पुलिस ने उन दोनों को भी अरेस्ट कर लिया।
ये भी पढ़ें : बस में महिलाओं को घूरा या सीटी बजाई तो हो जाएंगे गिरफ्तार, जानें कानून में नया बदलाव
