बहराइच : गैंगरेप के आरोपी भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार
बहराइच, अमृत विचार। नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों की फोटो नहीं जारी की गई है। रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीया नाबालिक के साथ एक जून को भाजपा नगर …
बहराइच, अमृत विचार। नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों की फोटो नहीं जारी की गई है।
रिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीया नाबालिक के साथ एक जून को भाजपा नगर उपाध्यक्ष समेत दो ने गैंगरेप किया था। लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बहराइच पुलिस को जांच सौंपी गई थी। दोपहर में आरोपी पवन पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाम पांच बजे पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने वीडियो के द्वारा भाजपा नेता हरी गुप्ता और पवन दोनों के गिरफ्तारी का बयान जारी किया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञाननजय सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर, स्वाट और क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों की फोटो नहीं जारी की गई है। वहीं अफवाह है कि दोनों ने कोतवाली नगर में स्वयं सरेंडर किया है।
भाजपा नेता ने दिया बयान
गिरफ्तारी से पूर्व भाजपा नेता हरी गुप्ता ने एक वीडियो मीडिया के नाम जारी किया। जिसमें उसका कहना है कि उसे फर्जी फसाया गया है। इससे पूर्व भी युवती द्वारा एक युवक को फंसाया गया था।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: रिक्शा चालक पर पीआरडी जवान ने बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल
