लखीमपुर-खीरी: कोचिंग पढ़ने गई 14 वर्षीय किशोरी लापता
अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। कोचिंग पढ़ने गई शहर से सटे गांव राजापुर गई 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिवार वालों ने छात्रा के गायब होने की तहरीर कोतवाली सदर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय …
अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। कोचिंग पढ़ने गई शहर से सटे गांव राजापुर गई 14 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिवार वालों ने छात्रा के गायब होने की तहरीर कोतवाली सदर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की शाम शहर से सटे गांव राजापुर में कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। छात्रा के पिता ने बताया कि पुत्री अपने पास मोबाइल नहीं रखती है। छात्रा के न मिलने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वाले उसकी तलाश में भटक रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: भूकंप के झटकों से हिली तराई की धरती, घरों से बाहर निकले लोग
