लखनऊ: 11 बजे तक नहीं उठा कूड़ा तो नपेंगे निरीक्षक और सेनेटरी ऑफिसर
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे तक कूड़ा नहीं उठा तो सफाई निरीक्षक और जोनल सेनेटरी आफिसर पर कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने राजाराम मोहनराय वार्ड, गोखले मार्ग, प्राग नारायण रोड़, बालू अड्डा, क्रिश्चन कालेज के पास गोलागंज वार्ड का …
लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे तक कूड़ा नहीं उठा तो सफाई निरीक्षक और जोनल सेनेटरी आफिसर पर कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने राजाराम मोहनराय वार्ड, गोखले मार्ग, प्राग नारायण रोड़, बालू अड्डा, क्रिश्चन कालेज के पास गोलागंज वार्ड का निरीक्षण कर अधिकारियों को कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन और हुक लोडर मशीनों की संख्या बढ़ाने को कहा।
जिससे खुले में डम्प कूड़ा खत्म किया जा सके। बलरामपुर हास्पिटल के बगल में बने पीसीटीएस में लगी मशीनें खराब मिलीं जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मशीनें तत्काल सही कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कमीशन मांगने वाले ओएसडी की मूल विभाग में होगी वापसी, जांच के आदेश
नगर निगम में विशेष कार्याधिकारी (वित्त) पद पर आठ वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर तैनात अभिमन्यु कुमार सिंह के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं। मंडलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब ने बताया कि अभिमन्यु के विरुद्ध नगर निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के भुगतान में ठेकेदारों से कमीशन लेने व टेंडर में अनियमितता की काफी शिकायतें लगातार जानकारी में आ रही हैं।
इससे ठेकेदारों का अनावश्यक उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने नगर निगम से अभिमन्यु की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती की शर्तों की जांच कराकर इनको कार्यमुक्त करते हुए मूल विभाग में वापस करने को कहा है।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: ग्रामीण को बंधक बनाकर बदमाशों ने पूछे अमीरों के मकान, जांच में जुटी पुलिस
