मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, कहा- ये क्या नौटंकी है मोदी जी?
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ CBI ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में CBI द्वारा उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर अपनी …
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ CBI ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में CBI द्वारा उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?
मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?— Manish Sisodia (@msisodia) August 21, 2022
सिसोदिया ने कहा, आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?
CBI छापों के बारे में मोदी जी के इस बयान को ज़रूर सुने. अगर नहीं सुना तो आप एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएँगे. https://t.co/6HptTsnVRH
— Manish Sisodia (@msisodia) August 21, 2022
क्या बोले सिसोदिया ?
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेरे खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री दिन भर ये सोचते हैं कि किसके खिलाफ नोटिस जारी करवाऊं किसके यहां रेड करवाऊं। किसकी सरकार गिरवाऊं। ऐसे समय में जब आम आदमी महंगाई के खिलाफ लड़ रही है, करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोजगारी और महंगाई से लड़ना चाहिए। इसके बजाय हर सुबह वे CBI-ED का यह खेल शुरू करते हैं। ऐसे कैसे देश आगे बढ़ेगा?
सिसोदिया ने कहा कि PM महंगाई और बेरोजगारी के बारे में नहीं सोचते। इन्हें देश को नंबर वन बनाने पर काम करना चाहिए लेकिन ये केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को नंबर जीरो बनाने के बारे में सोच रहे हैं। अबकी बार देश की जनता इन्हें 2024 में लुक आउट नोटिस भेजेगी।
लुकआउट सर्कुलर क्या होता है?
लुकआउट एक सर्कुलर है जो जांच अधिकारियों की ओर से जारी की जाती है। सर्कुलर यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि आपराधिक मामले में नामित व्यक्ति देश से भाग न जाए। हाल ही में कोलकाता पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता नुपूर शर्मा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
सिसोदिया पर इन 3 धाराओं में दर्ज है FIR
CBI की FIR के मुताबिक मनीष सिसोदिया पर इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 120B, 477A और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 7 के तहत केस दर्ज हुआ है। इनमें से IPC की धारा 120B और PC एक्ट की धारा 7 दोनों पर ED जांच में शामिल हो सकती है। ये दोनों धाराएं PMLA के तहत शेड्यूल्ड ऑफेंस में आती हैं।
ये भी पढ़ें : Video: मनीष सिसोदिया बोले- CBI एक-दो दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेगी, हम भगत सिंह की संतान
