अयोध्या : मंदी को लेकर सांसद से मिले व्यापारी, कमेटी बनाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। व्यापार में आ रही लगातार मंदी से चिंतित व्यापारियों ने रविवार को यहां अयोध्या सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की। व्यापार अधिकार मंच के बैनर तले एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एसआईटी की तर्ज पर मंदी के कारण व निवारण के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा …

अयोध्या, अमृत विचार। व्यापार में आ रही लगातार मंदी से चिंतित व्यापारियों ने रविवार को यहां अयोध्या सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की। व्यापार अधिकार मंच के बैनर तले एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एसआईटी की तर्ज पर मंदी के कारण व निवारण के लिए कमेटी गठित करने की मांग की।

व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह तेजी के साथ मंदी आ रही है भविष्य में बड़ा संकट खड़ा होगा। देश और प्रदेश के करोड़ों व्यापारी प्रभावित होंगे। मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने कहा कि सभी वर्ग के व्यापार में 60 प्रतिशत तक गिरावट आई है। आनलाइन व्यापार 2017 में जहां 4 बिलियन डालर था आज दस गुना बढ़ कर 20 मिलियन डालर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि बैकों द्वारा जीसीएल ऋण व्यापारियों के लिए घातक साबित हो रहा है। इसे सीसी या ओडी लोन में बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आनलाइन व्यापार और आऊटलेट से खुदरा व्यापारियों की कमर टूट रही है। समय रहते न चेता गया तो भयंकर परिणाम होगे।

प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि यदि यह मंदी और लंबे समय तक चली तो व्यापार समाप्त होने के कगार पर पहुंच जाएगा। व्यापारियों का कहना है होलसेल और रिटेल में बड़े-बड़े उद्योगपति घरानों का बढ़ता हुआ दखल और खुलते हुए छोटे-छोटे शहरों में बड़े बड़े आउटलेट भी एक कारण हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि वहीं कोरोना काल के बाद आई मंदी में आम व्यापारी उद्योगपति को कोविड-19 बैंकों के द्वारा दिया गया लिमिट एवं लोन के आधार पर जीइसीएल की ईएमआई किस्त से भी भारी नुकसान है। ज्ञापन में एसआईटी के तर्ज पर कमेटी बनाने की मांग की गई है। इस अवसर पर जिला प्रभारी कमल कौशल, महानगर प्रभारी विश्वप्रकाश रुपन, महानगर अध्यक्ष रत्नेश जायसवाल, प्रवक्ता शैलेंद्र सोनी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में दिखा रहे खिलाड़ी दांव-पेंच, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने दिया यह संदेश

संबंधित समाचार