डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को बताया बीमार, कहा- सपा प्रमुख को इलाज की जरूरत
लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुये उन्हें बीमार तक कह दिया है। दरअसल,आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कैंसर संस्थान परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस …
लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुये उन्हें बीमार तक कह दिया है। दरअसल,आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कैंसर संस्थान परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा कि बाबूजी के नाम पर यह संस्थान बनकर तैयार हुआ है। यह संस्थान उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि आज के दिन कल्याण सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि है। जिसकी वजह से यह दिन ऐतिहासिक व निर्णायक है।

इसी दौरान मीडियाकर्मियों ने अखिलेश यादव का नाम लेते हुये सवाल पूछा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि आपकी सरकार सिर्फ नाम देने का काम करती है,जबकि कैंसर संस्थान बनाने का काम सपा के शासन काल में किया गया था। जिसका जवाब देते हुये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को लाइलाज रोग है,वह किसी भी अच्छे कार्य में अपना स्टीकर लगाते हैं,उन्हें इलाज की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने बोला हमला, कहा- भाजपा राज में हो रही है जनता के पैसों की खुलकर बरबादी
