संभल: पति और सास-ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
संभल, अमृत विचार। थाना नखासा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति और सास-ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नखासा क्षेत्र के भारतल गांव निवासी महिला आशिया ने शनिवार की शाम को पुलिस को तहरीर देकर बताया …
संभल, अमृत विचार। थाना नखासा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति और सास-ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नखासा क्षेत्र के भारतल गांव निवासी महिला आशिया ने शनिवार की शाम को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले शमशाद पुत्र खैराती के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। पिता से शिकायत करने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देता था।
शनिवार की सुबह सास मुन्नी, ससुर खैराती और पति ने एक साथ मिलकर बिना बातचीत के लात घूंसों व लाठी डंडे से पिटाई कर दी, जिसकी वजह से शरीर पर पिटाई के निशान बन गए। शोर सुनकर गांव के ही लोगों ने ससुराल वालों से बचाकर मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अपने साथ ले गए। तभी से पीड़िता पिता के घर रह रही है। पीड़िता ने पति सहित सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: आरएसएस के सह नगर कार्यवाह के कत्ल का आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार
