नैनीताल: कॉलगर्ल की मांग करने वाले दिल्ली के पर्यटकों की नाव चालकों ने की धुनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। वीकेंड के चलते सरोवर नगरी में काफी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे हैं। रविवार दोपहर को कुछ पर्यटकों द्वारा मल्लीताल वोट स्टैंड पर नाव चालकों से कालगर्ल की मांग कर दी, जिस पर गुस्साए नाव चालकों ने पर्यटकों की जमकर धुनाई कर डाली। नाव चालकों के अनुसार, दिल्ली से घूमने पहुंचे छह …

नैनीताल, अमृत विचार। वीकेंड के चलते सरोवर नगरी में काफी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे हैं। रविवार दोपहर को कुछ पर्यटकों द्वारा मल्लीताल वोट स्टैंड पर नाव चालकों से कालगर्ल की मांग कर दी, जिस पर गुस्साए नाव चालकों ने पर्यटकों की जमकर धुनाई कर डाली।

नाव चालकों के अनुसार, दिल्ली से घूमने पहुंचे छह पर्यटकों ने पहले नौकायान किया और बाद में कॉल गर्ल दिलाने की मांग कर दी, जिस पर गुस्साए नाव चालकों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने तक पर्यटक भाग चुके थे। मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि फिलहाल मारपीट मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है।

संबंधित समाचार