Samsung ने लॉन्च की न्यू गैलेक्सी वॉच, शानदार लुक और दमदार फीचर्स से है भरपूर, जानें कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्ट वॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी वॉच 5 लॉन्च की है। बता दें इस सीरीज में तीन वॉच लॉन्च हुई हैं जिनकी कीमत 30 हजार रुपये से शुरु है। इस वॉच में पिंक, ब्लू, ग्रे, पर्पल, …

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्ट वॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी वॉच 5 लॉन्च की है। बता दें इस सीरीज में तीन वॉच लॉन्च हुई हैं जिनकी कीमत 30 हजार रुपये से शुरु है। इस वॉच में पिंक, ब्लू, ग्रे, पर्पल, ब्लैक समेत 7 कलर का ऑप्शन है। ये स्मार्ट वॉच सबसे एडवांस फीचर्स से लैस हैं। ये लुक में बेहद शानदार और डिजाइन में काफी मजबूत है।

बता दें सैमसंग की इस स्मार्ट वॉच की कीमत है 33,999 रुपये लेकिन डील में 9% कम में 30,999 रुपये में प्री बुक करा सकते हैं। इस वॉच में 40 और 44 mm बैंड का ऑप्शन है। इसमें ब्लैक, ग्रे, लाइट ब्राउन और पर्पल कलर मिल रहा है। इस वॉच को 31 अगस्त से एमेजॉन से खरीद सकते हैं। ये स्मार्ट वॉच फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 30 मिनट में 45% चार्ज हो जाती है। अब हम आपको इसके फीचर्स के बार में बताते हैं आखिर क्यों ये इतनी खास है।

फीचर्स

-ये सैमसंग की लेटेस्ट लॉन्च है जिसमें इंप्रूव्ड स्लीप टेक्नॉलोजी दी है जो सोने के पैटर्न को और बेहतर ट्रैक करती है। इसमें आप बेडटाइम प्लान कर सकते हैं, खर्राटे डिटेक्ट कर सकते हैं साथ ही कितनी देर और कितनी साउंड स्लीप ली इसका भी ट्रैक आयेगा
-इसमें आप BIA ( बॉडी कॉम्पोजिशन एनालिसिस) देख सकते हैं। जिसमें बॉडी में फैट और मसल्स वेट कितना-कितना है इसका पता चलेगा।
-इसमें हार्ट रेट सेंसर है जो आपके हार्ट रेट की सही मॉनिटरिंग करके आपको कार्डियोवस्कुलर हेल्थ से जुड़े अपडेट देता रहेगा।
-इसमें 90 एक्सरसाइज का ट्रैक है जिसमें से आप कोई भी वर्कआउट करेंगे तो उसका फिजिकल एक्टिविटी में डिटेल आ जायेगी
-इसका सेफायर क्रिस्टल डिस्प्ले है। ये वॉच वाटर रेसिस्टेंट हैं। साथ ही ये इसका स्क्रीन काफी मजबूत है और इस पर जल्दी स्क्रैच नहीं पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- गजब है Shah Rukh Khan के हाथ में दिख रही ये Water Bottle, रोबोट की तरह करती है काम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता