बागेश्वर: यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद रडार पर आए लाभ लेने वाले कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। यूकेएसएसएससी परीक्षा में बागेश्वर जनपद में तैनात एक शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। समझा जा रहा है कि पूर्व में भर्ती घोटाले का लाभ उठाते हुए कई अभ्यर्थियों ने लाभ उठाया है। एसटीएफ इस मामले की भी जांच करेगी। सूत्रों की मानें तो कई विभागों में काम कर …

बागेश्वर, अमृत विचार। यूकेएसएसएससी परीक्षा में बागेश्वर जनपद में तैनात एक शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। समझा जा रहा है कि पूर्व में भर्ती घोटाले का लाभ उठाते हुए कई अभ्यर्थियों ने लाभ उठाया है। एसटीएफ इस मामले की भी जांच करेगी। सूत्रों की मानें तो कई विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: UKSSSC पेपरलीक मामले में बागेश्वर का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को याद कराये थे उत्तर

प्रदेश में पिछले लंबे समय से विभिन्न परीक्षाओं में सफलता दिलाने का गिरोह सक्रिय है। जिसमें समय समय पर तरह तरह की चर्चाएं सामने आती रही हैं। गत कुछ माह से इस पर एसटीएफ की जांच व एक के बाद एक की गिरफ्तारी होने के बाद प्रदेश में यह मामला चर्चा बना हुआ है। रविवार को काफी एसटीएफ की टीम के द्वारा जनपद के कांडा तहसील के हाईस्कूल मलसूना में तैनात एक शिक्षक के गिरफ्तार होने के बाद यहां तरह तरह की चर्चाएं हैं।

सूत्रों के अनुसार, उक्त शिक्षक यहां तीन साल से तैनात है। परीक्षा काल के दौरान इसने कई लोगों से संपर्क किया तथा कई अभ्यर्थियों को सेवा प्रदान की। शिक्षक की गिरफ्तारी होने के बाद विभिन्न सेवाओं में लगे कर्मचारियों व उनके परिवार पर हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें डर है कि एसटीएफ की आंच उन तक भी पहुंच न जाए। इधर, चर्चा है कि यदि मामले की जांच की जाये तो जनपद के कई अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी हो सकती है तथा एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी बागेश्वर से नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी जानकारी में यह नहीं है कि एसटीएफ की टीम बागेश्वर आई तथा उसने किसी अध्यापक की गिरफ्तारी की है।

शिक्षक जगदीश गोस्वामी 2019 से यहां तैनात हैं। उनकी पहली नियुक्ति इसी विद्यालय में हुई है। शिक्षक अगस्त माह में अवकाश पर गए थे। 18 अगस्त से पुनः अवकाश पर हैं। – सरस्वती, प्रभारी प्रधान अध्यापक, राउमावि मलसूना, कांडा

संबंधित समाचार