फ्रांस, जर्मनी से ज्यादा हुए भारत में कोरोना के मामले, सातवें स्थान पर पहुंचा
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19′ के संक्रमण के मामले जर्मनी और फ्रांस से अधिक हो गये हैं और इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत आज सातवें स्थान पर पहुंच गया। ‘कोविड19इंडियाडॉट ओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के एक लाख 89 हजार से अधिक मामलों की …
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19′ के संक्रमण के मामले जर्मनी और फ्रांस से अधिक हो गये हैं और इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत आज सातवें स्थान पर पहुंच गया। ‘कोविड19इंडियाडॉट ओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के एक लाख 89 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। आज सुबह यह आंकड़ा 1,82,143 था। अब तक कुल 91,015 मरीज स्वस्थ हुये हैं जबकि 5,390 लोगों को नहीं बचाया जा सका है। अन्य 93,349 मरीज अभी उपचाराधीन हैं।
जॉनहाप्किंस विश्वविद्यालय के अनुसार, जर्मनी में एक लाख 83 हजार और फ्रांस में एक लाख 88 हजार से अधिक मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। तीन दिन पहले ही भारत तुर्की को पीछे छोड़कर नवें स्थान पर पहुंचा था। आज वह इस मामले में सातवें स्थान पर पहुंच गया। दुनिया भर में कोविड-19 के अब तक 61 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 17.73 लाख मामले अकेले अमेरिका से हैं। इसके बाद क्रमश: ब्राजील (4.98 लाख), रूस (4.05 लाख), ब्रिटेन (2.76 लाख), स्पेन (2.39 लाख) और इटली (2.32 लाख) का स्थान है।
