अयोध्या: नहीं मिलता सीयूजी नंबर, बिजली उपभोक्ता परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या। बिजली की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अब शिकायतें करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है बारिश व तेज हवाओं के कारण तार टूटने व ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना देने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों का सीयूजी नंबर नहीं मिलता है, जिसके कारण दुश्वारियों …

सोहावल/अयोध्या। बिजली की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अब शिकायतें करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है बारिश व तेज हवाओं के कारण तार टूटने व ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना देने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों का सीयूजी नंबर नहीं मिलता है, जिसके कारण दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि रुदौली डिवीजन के अधिकारियों सीयूजी नंबर नहीं मिलने पर संविदा कर्मियो से दिन में सूचना निजी मोबाइल पर देनी पड़ती है। लेकिन, शाम होने के बाद कोई अपना प्राइवेट नंबर नहीं उठता है। जिसकी वजह से विभागीय नम्बर पर घटनाओं की जानकारी नहीं दे पाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इस बाबत मे कोई भी आलाधिकारी जवाब देने के बदले विभागीय खामियां बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बिजली विभाग चौक सर्किल के सीयूजी नंबर बंद, बिल न जमा होने पर बीएसएनएल ने रोकी सेवा

संबंधित समाचार