पीलीभीत: जिले में कांग्रेस चलाएगी न्याय अभियान, रूपरेखा तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। अल्पसंख्यक कांग्रेस बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दोबारा जेल भेजने के लिए न्याय अभियान चलाएगी। आज से एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के तहत महिला कालेज, मोहल्लों में जाकर हस्ताक्षर कराए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनवर अनीस ने …

पीलीभीत, अमृत विचार। अल्पसंख्यक कांग्रेस बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दोबारा जेल भेजने के लिए न्याय अभियान चलाएगी। आज से एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के तहत महिला कालेज, मोहल्लों में जाकर हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनवर अनीस ने बताया कि एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान में महिला कालेजों और मोहल्लों में हस्ताक्षर अभियान, फेसबुक लाइव, जन सम्पर्क और कैंडल मार्च आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि साल 2008 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट की जज यूडी साल्वी ने अपने फैसले में बिल्किस के बयानों को निर्भिक्ता भरा बताया था। जिससे अपराधियों की सजा सुनिश्चित हो पायी थी। उन्होंने कहा कि बिल्किस बानो के न्याय के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध है, जबकि सपा और बसपा जैसी पार्टियां बिल्किस के मुद्दे पर एक बयान तक जारी नहीं करतीं।

जिससे साबित होता है कि उन्हें मुसलमानों से सिर्फ वोट चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनवर अनीस, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष युसूफ मलिक, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी, शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन इश्तियाक अहमद अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद तौकीर अहमद, नीरज विक्रम सिंह, मोहम्मद राशिद अंसारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: 50 वन कर्मियों के सुरक्षा घेरे से गुजरेंगी राज्यपाल, लगाई ड्यूटी

संबंधित समाचार