शाहजहांपुर: दरी बिछाकर जमीन पर बैठे सीएमओ, सुनीं समस्याएं
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सीएमओ डॉक्टर पीके वर्मा सोमवार को अपने कार्यालय परिसर में जमीन में दरी बिछाकर बैठ गए और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करवाया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सीएमओ चौपाल लगाकर कार्यालय के सामने समस्याएं सुन रहे थें, इसी बीच तिलहर क्षेत्र से आए राजपाल ने कहा …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सीएमओ डॉक्टर पीके वर्मा सोमवार को अपने कार्यालय परिसर में जमीन में दरी बिछाकर बैठ गए और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करवाया।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे सीएमओ चौपाल लगाकर कार्यालय के सामने समस्याएं सुन रहे थें, इसी बीच तिलहर क्षेत्र से आए राजपाल ने कहा कि उनको बैठने में दिक्कत हो रही है। इस पर सीएमओ ने दरी मंगवाकर बिछवा दी, इसके बाद वह खुद भी लोगों के बीच बैठ गए और उनकी समस्याएं सुनने लगे।
शहबाजपुर गांव के श्रीचंद ने बताया कि तीन बार दौड़ चुके है लेकिन सर्टिफिकेट नही बन रहा है। इस पर सीएमओ ने बाबू को बुलाकर फटकार लगाई और कहा कि इनका काम आज ही होना चाहिए। जलालाबाद के धियरपुरा गांव के आशु का सर्टिफिकेट ऑनलाइन चढ़ा नहीं था, उसको ऑन लाइन कराने के निर्देश दिए।
आयु प्रमाण पत्र बनवाने को भटक रही महिला को अपने चैंबर में बुलाकर प्रमाण पत्र बनवाने की कार्यवाही की। इसके बाद सीएमओ ने अपने कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर लंबित कार्यों को एक दिन के अंदर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी पटल पर कोई भी फाइल चौबीस घंटे से ज्यादा न रोकी जाए।सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया कि परिसर में कहीं भी गंदगी नजर न आए।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: राजस्थान के जालसाज समेत सात लोग गिरफ्तार
