आज का राशिफल: 01 जून 2020
मेष- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। वृष- आज व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने …
मेष- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।
वृष- आज व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।
मिथुन- आज के दिन आप अपनी समस्याओं से निजात पा लेंगे। पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।
कर्क- आप आज थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
सिंह- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में हाथ डालेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध जीवन साथी से तनावग्रस्त हो सकते हैं।
कन्या- आप आज मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को लाभ होने की संभावनाएं हैं। समय निवेश करने के लिए शुभ है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
तुला- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।
वृश्चिक- आज आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।
धनु- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेगे
मकर- यह दिन शुभ रहेगा। उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए सतर्कता बरतें। दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।
मीन- आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। निवेश के लिए शुभ नहीं है। खान-पान के मामले में सावधान रहें।
