सुल्तानपुर: सीडीओ ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, तीन विभागाध्यक्ष व सात कर्मचारी मिले अनुपस्थित
सुल्तानपुर। शासन व प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद लापरवाह अधिकारी व कर्मचारी की मनमानी जारी है। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने सोमवार की सुबह विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विभागाध्यक्ष व सात कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए। इनके एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीओ ने …
सुल्तानपुर। शासन व प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद लापरवाह अधिकारी व कर्मचारी की मनमानी जारी है। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने सोमवार की सुबह विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विभागाध्यक्ष व सात कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए। इनके एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीडीओ ने सुबह 10ः05 बजे विकास भवन के प्रथम तल स्थित कार्यालयों में पहुंच गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास चन्द्र, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अरुण देव सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा अनुपस्थित पाए गए।
इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के सहायक श्रवण कुमार त्रिपाठी, आलोक मिश्र, अजय कुमार मौर्य, राम केवल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के लिपिक सूरज कुमार यादव, सैयद रजा इमाम व संतोष कुमार अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते स्पष्टीकरण मांगा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्रामीण स्टेडियम निर्माण में गड़बड़ी की सूचना पर सीडीओ ने दिये जांच के आदेश
