बलिया : नेपाल से जोड़ने वाले पुल पर आवागमन चालू
बलिया । पूर्वी यूपी को नेपाल से जोड़ने वाले भागलपुर सेतु पर आठ महीने के अंतराल के बाद भारी वाहनों का आवागमन चालू हो चुका है। बता दें कि पुल पर आवागमन चालू होने से लोगों का सफर सुगम हो गया है। आपको बता दें कि करीब 22 साल पहले सरयू नदी पर भागलपुर सेतु …
बलिया । पूर्वी यूपी को नेपाल से जोड़ने वाले भागलपुर सेतु पर आठ महीने के अंतराल के बाद भारी वाहनों का आवागमन चालू हो चुका है। बता दें कि पुल पर आवागमन चालू होने से लोगों का सफर सुगम हो गया है।
आपको बता दें कि करीब 22 साल पहले सरयू नदी पर भागलपुर सेतु का निर्माण किया गया था। अब तक पांच-छह बार पुल की मरम्मत की जा चुकी है। पुल की दशा को देकर सेतु निगम ने जनवरी से तीन महीने के लिए पुल पर वाहनों के चढ़ाने पर रोक लगा दी थी और सेतु मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया था। हालांकि मरम्मत कार्य अपने निर्धारित समय पर पूर्ण न हो सका।
लिहाजा पुल पर भारी वाहनों के चलने से स्कूली बच्चों को पैदल ही पुल पार करन पड़ा था। तो ट्रांसपोर्टर के लिए यह परेशानी का सबब बन चुका था। बता दें कि पुल बंद होने के कारण ट्रक ड्राइवरों की आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ा चुकी थी।
जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए निगम ने भारी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह के मुताबिक, पुल पर वाहनों की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पुल की मरम्मत का कार्य चलता रहेगा।
यह भी पढ़ें:- बहराइच: संजय सेतु पुल के ज्वाइंट में आई दरार, संभावित खतरे से सहमे लोग…
