बहराइच: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की फायरिंग, वारदात सीसीटीवी में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सीतापुर बहराइच मार्ग पर महसी के भाजपा विधायक का पेट्रोल पंप संचालित रात में दो तीन बजे कट्टे से लैस बदमाश पहुंच गए। सभी ने पीपे में 13 हजार रुपए से अधिक का पेट्रोल भराया। रुपए की मांग करने पर कट्टे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात पेट्रोल टंकी पर लगे सीसीटीवी …

बहराइच। सीतापुर बहराइच मार्ग पर महसी के भाजपा विधायक का पेट्रोल पंप संचालित रात में दो तीन बजे कट्टे से लैस बदमाश पहुंच गए। सभी ने पीपे में 13 हजार रुपए से अधिक का पेट्रोल भराया। रुपए की मांग करने पर कट्टे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात पेट्रोल टंकी पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बहराइच के महसी विधान सभा से सुरेश्वर सिंह विधायक हैं। बहराइच सीतापुर मार्ग पर हरदी थाना क्षेत्र में चहलारीघाट पुल के पास पेट्रोल पंप संचालित है। सोमवार रात एक बजे चार पहिया वाहन से कुछ लोग आए। सभी 700 रूपए की पेट्रोल भरवाई। भुगतान कर चले गए। इसके बाद रात 2.56 बजे सभी टंकी पर पहुंच गए। चार पहिया वाहन में मौजूद टंकी में 13 हजार से अधिक का पेट्रोल भरवाया।

कर्मचारियों ने रूपया मांगा तो सभी विवाद करते हुए करने लगे। पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी दौड़े। इस पर वाहन पर सवार लोगों ने कट्टे से फायरिंग की। इसके बाद सभी सीतापुर की ओर चले गए। रात में कर्मचारियों ने लूट को सूचना विधायक और परिवार के लोगों को दी। पुलिस भी घटना की जांच करने मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। उधर वारदात की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के द्वारा पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई है।

सभी हैं बदमाश

विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि वारदात को देर रात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद कट्टे से फायरिंग की गई है। सभी शातिर बदमाश हैं। पुलिस इन पर कार्यवाई करे।

पढ़ें-बागपत: स्कूल में बदमाशों ने की फायरिंग, संचालक व दो छात्राओं समेत 4 घायल, जानें मामला

संबंधित समाचार