मुरादाबाद : प्रदेश के सभी जिलों में लगेगी खादी एवं ग्रामोद्योग से बने उत्पादों की प्रदर्शनी
मुरादाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में प्रदेश के सभी जिलों में खादी एवं ग्रामोद्योग से बने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग डा. नवनीत सहगल ने इसके लिए आदेश देकर सभी जिलाधिकारियों से अपने जिले में प्रदर्शनी लगवाने के लिए कहा है। …
मुरादाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में प्रदेश के सभी जिलों में खादी एवं ग्रामोद्योग से बने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग डा. नवनीत सहगल ने इसके लिए आदेश देकर सभी जिलाधिकारियों से अपने जिले में प्रदर्शनी लगवाने के लिए कहा है।
इस प्रदर्शनी में ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत खादी एवं ग्रामोद्योगी और माटी कला से जुड़े कलाकारों द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शनी में रखा जाएगा। जिससे उसका प्रचार प्रसार और बिक्री हो सके। स्थानीय स्तर पर विशिष्ट पहचान वाले मेलों, महोत्सव में इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत सरकार की मंशा स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक कर इससे जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। इस प्रदर्शनी में विभाग के योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निजी उद्यम लगाकर युवाओं को स्वरोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- उन्नाव : जंगल में मिली युवती की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
