पूर्व मंत्री के भतीजे ने की खुदकुशी, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
जालंधर। पंजाब के पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहड़ ने मंगलवार को अपने घर पर कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल, एसएचओ शाहकोट इस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी समेत मौके पर …
जालंधर। पंजाब के पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोहड़ ने मंगलवार को अपने घर पर कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल, एसएचओ शाहकोट इस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोआपरेटिव बैंक नूरमहल में बतौर मैनेजर कार्यरत 54 वर्षीय निर्मल सिंह द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे परिवार में कलह बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- विजय सिन्हा ने इस्तीफा देने से किया इनकार, बोले- ‘…मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी’
