Video: मांसपेशियां जाएंगी हिल, हो जाएंगे दंग…जब ‘हड्डी’ में देखेंगे ‘नवाजुद्दीन’ का ये रंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म ‘हड्डी’ से एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला लुक मंगलवार को जी स्टूडियोज़ ने शेयर किया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि इसमें नवाज़ुद्दीन को पहचानना मुश्किल है और एक ने कमेंट किया, क्या वह नवाज हैं? जबकि दूसरे ने लिखा, वह (नवाजुद्दीन) फैन्स को कभी निराश नहीं करते। जी स्टूडियोज ने लिखा, “शूटिंग …

मुंबई। फिल्म ‘हड्डी’ से एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला लुक मंगलवार को जी स्टूडियोज़ ने शेयर किया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि इसमें नवाज़ुद्दीन को पहचानना मुश्किल है और एक ने कमेंट किया, क्या वह नवाज हैं? जबकि दूसरे ने लिखा, वह (नवाजुद्दीन) फैन्स को कभी निराश नहीं करते। जी स्टूडियोज ने लिखा, “शूटिंग शुरू, 2023 में रिलीज होगी।

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगामी फिल्म ‘हड्डी’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जी स्टूडियोज बैनर ने मंगलवार को कहा कि अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में फिल्म का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माताओं ने फिल्म से सिद्दीकी का फर्स्ट लुक भी जारी किया, जिसमें वह एक महिला के भेस में कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

सिद्दीकी (48) ने एक बयान में कहा, मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘हड्डी’ एक अनोखी और खास फिल्म होगी क्योंकि मैं पहले कभी न देखे गए नए अवतार में सामने आऊंगा और यह मुझे एक बेहतर अभिनेता के रूप में और आगे बढ़ने में भी मदद करेगा। फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।

वीडियो सौजन्य
Zee Studios (YouTube)

अजय शर्मा ने अदम्य भल्ला के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिखी है। निर्देशक ने कहा कि ‘हड्डी’ फिल्म उनके लिए इसलिए विशेष है क्योंकि उन्हें सिद्दीकी के साथ भी काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म का निर्माण आनंदिता स्टूडियो और जी स्टूडियो के राधिका नंदा और संजय साहा ने किया है।

ये भी पढ़ें : Birth Anniversary Special: पल और यारों से बनाई पहचान, तड़प-तड़प…से छा गए थे KK

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता