मंडलायुक्त ने किया अयोध्या का भ्रमण- मणिपर्वत की सीढ़ियों की मरम्मत का दिया निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने शनिवार को अयोध्या क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वह मुख्य रूप से मणिपर्वत के आसपास का क्षेत्र, सार्वजनिक निर्माणाधीन शौचालय आदि का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने कहा कि मणिपर्वत के पास की सीढ़ियों को मरम्मत की आवश्यकता है। इसको ठीक करवाएं व फुटपाथ को भी साफ सुथरा …

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने शनिवार को अयोध्या क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वह मुख्य रूप से मणिपर्वत के आसपास का क्षेत्र, सार्वजनिक निर्माणाधीन शौचालय आदि का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने कहा कि मणिपर्वत के पास की सीढ़ियों को मरम्मत की आवश्यकता है। इसको ठीक करवाएं व फुटपाथ को भी साफ सुथरा रखा जाय।

उन्होंने शौचालयों में साफ सफाई व निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये कि शहर में जिन-जिन विभागों के जो भी साइनबोर्ड/मार्ग चिन्हों की स्थापना की गयी है उनको यथाशीघ्र ठीक करवायें और जहां आवश्यकता हो वहां साफ सुथरा लिखवाने के निर्देश दिये।

मंडलायुक्त ने नयाघाट स्थित क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निरीक्षण किया और कहा कि गुणवत्ता के साथ इसको समय से पूर्ण कराये एवं सम्बंधित अधिकारी इसका नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें।निरीक्षण के पश्चात उपस्थित पर्यटन, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव से 15 दिन पूर्व सभी मरम्मत व साफ सफाई के कार्यों को पूर्ण कर लिया जाय। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, कहा- प्रदेश में अच्छी रैंकिंग के लिए कार्य करें मंडलीय अधिकारी

संबंधित समाचार