बरेली: बिजली चोरी का फर्जी मामला दिखाकर ठगे 80 हजार रुपये, पीड़ित ने अधीक्षण अभियंता से की शिकायत
बरेली, अमृत विचार। बिजली चोरी का फर्जी मामला दिखाकर एक महिला से बिजली विभाग के कर्मचारी ने 80 हजार रुपये ठग लिए। जबकि उसके बंद मकान में ना ही कोई किरायदार रहता है, ना ही वह लोग रहते हैं। उसके बाद भी उन पर बिजली चोरी का आरोप लगाया गया। जब महिला को पता चला …
बरेली, अमृत विचार। बिजली चोरी का फर्जी मामला दिखाकर एक महिला से बिजली विभाग के कर्मचारी ने 80 हजार रुपये ठग लिए। जबकि उसके बंद मकान में ना ही कोई किरायदार रहता है, ना ही वह लोग रहते हैं। उसके बाद भी उन पर बिजली चोरी का आरोप लगाया गया। जब महिला को पता चला वह ठगी की शिकार हो गई तो उसने आरोपी की शिकायत विभाग के अधीक्षण अभियंता से की है।
सुभाषनगर के बालाजी कॉलोनी में रहने वाली पूजा जौहरी पत्नी विकास जौहरी का आरोप है कि उनका एक और मकान बालाजी नगर कॉलौनी बदायूं रोड बरेली पर स्थित है जो लगभग पिछले तीन वर्षों से खाली पड़ा हुआ है, जिसमें प्रार्थिनी के परिवार का कोई भी सदस्य निवास नहीं करता है और न ही कोई किरायेदार उस मकान में रह रहा है। उस मकान में विद्युत विभाग से घरेलू विद्युत कनेक्शन लगा हुआ है। जिसका तीन वर्षो से कोई उपयोग नहीं हो रहा है। विद्युत विभाग में तैनात क्लर्क के पद पर कर्मचारी हैं।
उन लोगों ने रुपये ऐंठने की नीयत से फर्जी विद्युत चोरी का मामला दर्शा कर महिला व उसके परिवारीजनों को डरा धमका कर 48,384 रुपये की आरसी दिखा कर प्रार्थिनी से लगभग 1,00,000 रूपये वसूल कर लिये हैं। लेकिन इस की कोई भी रसीद उन्हें नहीं दी गई। बार -बार रसीद मांगने पर टाल मटोल कर रहे हैं । पीड़ित ने जब इस संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि लोगों द्वारा षडयन्त्र करके मात्र 20,000 रूपये विद्युत विभाग में जमा करने की रसीद प्रार्थिनी को दे दी बाकी 80,000 रूपये की कोई भी रसीद आज तक उनको नहीं दी। इस प्रकार आरोपियों ने उसके परिवार को डरा धमका कर 80,000 रुपये की ठगी कर ली।
ये भी पढ़ें- बरेली: मुख्य डाकघर ने तिरंगों को बेचकर कमाए 3 लाख 53 हजार रुपए, अधिकारियों ने की प्रशंसा
