लखनऊ : यूपी में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसेगा एंटी नारकोटिक्स टास्क
बाराबंकी और गाजीपुर जनपद में खुलेगा नारकोटिक्स थाना लखनऊ । प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क का गठन किया गया है। बता दें कि यह फोर्स अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध के निर्देशन पर काम करेगी। इसके तहत बाराबंकी और गाजीपुर जनपद में नारकोटिक्स पुलिस थाने खोले जाएंगे। …
- बाराबंकी और गाजीपुर जनपद में खुलेगा नारकोटिक्स थाना
लखनऊ । प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क का गठन किया गया है। बता दें कि यह फोर्स अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध के निर्देशन पर काम करेगी। इसके तहत बाराबंकी और गाजीपुर जनपद में नारकोटिक्स पुलिस थाने खोले जाएंगे। मंगलवार को इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में केंद्र की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस यानी डीआरआई के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर लिया जायेगा। ये फोर्स मादक पदार्थों की तस्करी या फिर कारोबार करने वाले माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
प्रतिनियुक्ति पर आए डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी बनाया गया है। बता दें कि यह टास्क फोर्स मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी और एफआईआर तक दर्ज करने क्षमता रखेगी।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सेंट्रल, वेस्ट और ईस्ट रीजन में बांटा गया है। वेस्ट रीजन में मेरठ, बरेली और आगरा, सेंट्रल रीजन में लखनऊ और कानपुर और ईस्ट रीजन में प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी जोन आएंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: कैंट पुलिस ने पकड़ा एनसीबी का वांछित स्मैक तस्कर
