रायबरेली: मुख्यमंत्री के आने से पहले ध्वस्त हुई जमुनापुर उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हाल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। किंतु बिजली विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री के रायबरेली पहुंचने से पहले ऊंचाहार के जमुनापुर उपकेंद्र की विद्युत वितरण व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। विद्युत लाइन में गड़बड़ी तलाशने में बिजली कर्मचारियों के …

रायबरेली। हाल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। किंतु बिजली विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री के रायबरेली पहुंचने से पहले ऊंचाहार के जमुनापुर उपकेंद्र की विद्युत वितरण व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। विद्युत लाइन में गड़बड़ी तलाशने में बिजली कर्मचारियों के पसीने छूट रहें हैं।

बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित स्वाधीनता सेनानी राना बेनी माधव सिंह की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री रायबरेली पहुंच रहे हैं। हाल ही में बिजली अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए थे कि बिजली लाइन में गड़बड़ी को अधिकतम एक घंटे के अंदर ठीक किया जाना चाहिए। किंतु बुधवार सुबह पांच बजे से ऊंचाहार के जमुनापुर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप है।

बताया जा रहा है कि उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवीए लाइन में खराबी है, किंतु खराबी तलाशने पर मिल नहीं रही है। इस उपकेंद्र से करीब ढाई लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। परिणामस्वरूप प्रातः पांच बजे से पूरी आबादी बिजली के अभाव में परेशान है। ऊंचाहार के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि कर्मचारियों की टीम को लाइन ठीक करने के लिए लगाया गया है, किंतु खराबी का पता नहीं चल पा रहा है।

एक दिन पहले इक्कीस घंटे ठप थी आपूर्ति

जमुनापुर उपकेंद्र की विद्युत लाइन में बुधवार को आई खराबी कोई पहली बार नहीं है। एक दिन पहले रात दस बजे खराब हुई 33 केवीए विद्युत लाइन को ठीक करने में बिजली कर्मचारियों ने इक्कीस घंटे लगा दिए थे। दो दिन तक पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ था। बताया जाता है कि गदागंज से जमुनापुर उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन बहुत जर्जर है। जिसमे लगे उपकरण हल्की जुंबिस में ही ध्वस्त हो जाते है।

पढ़ें-लखनऊ: ऊर्जा मंत्री ने बिजली आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, दिये ये सख्त निर्देश

संबंधित समाचार