cleveland: डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सोफिया, इरिना को दी मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्लीवलैंड। आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 चैम्पियन सोफिया केनिन ने इरिना कामेलिया बेगु को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर जनवरी के बाद पहली बार किसी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । केनिन को अमेरिकी ओपन की तैयारी वाले इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड मिला है । इससे पहले वह लगातार …

क्लीवलैंड। आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 चैम्पियन सोफिया केनिन ने इरिना कामेलिया बेगु को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर जनवरी के बाद पहली बार किसी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । केनिन को अमेरिकी ओपन की तैयारी वाले इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड मिला है । इससे पहले वह लगातार आठमैच हार चुकी हैं।

पहले दौर में उन्होंने क्वालीफायर डालिना हेविटको हराया । केनिन का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेइसिकोवा या बरनार्डा पेरा से होगा। सातवीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंद्रा सेस्नोविच ने सारा सोरिबेस टोरमा को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 3 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त एलिजे कोर्नेट ने क्लारा टाउसन को 6 . 3, 7 . 6 से मात दी।

ये भी पढ़ें:- भारत-पाक मैच को एक आम क्रिकेट मुकाबले की तरह लें : अकरम

संबंधित समाचार