हरदोई: पांच माह पूर्व हुई संदिग्ध मौत के मामले में अदालत के आदेश पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पांच माह पूर्व एक संदिग्ध मौत के मामले में अदालत ने हत्या की रिपोर्ट अंकित करने का आदेश किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौरी में 20 मार्च को अवधेश पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। पत्नी अरुणा …

हरदोई। पांच माह पूर्व एक संदिग्ध मौत के मामले में अदालत ने हत्या की रिपोर्ट अंकित करने का आदेश किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौरी में 20 मार्च को अवधेश पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। पत्नी अरुणा ने गांव के अमरपाल, अनंगपाल, छुट्के एवं सोनू कुछ दिन पहले हुए विवाद के कारण हत्या करके लटका देने का आरोप लगाया था।

मृतक की पत्नी अरुणा ने शाहाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की परंतु शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने इसे आत्महत्या बता कर मामला रफा-दफा कर दिया। थक हार कर मृतक की पत्नी ने न्यायालय की शरण ली।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र ने बताया मामला दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद : चार बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार