सीतापुर: बच्चा चोर समझकर युवक की पीट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बच्चा चोर समझकर दो लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मामला रामपुर कला थाना क्षेत्र के बंभौरा गांव का है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि रामपुर कला थाना क्षेत्र के पुरैना गांव वासी ऊदन अपने साथियों …

सीतापुर। बच्चा चोर समझकर दो लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मामला रामपुर कला थाना क्षेत्र के बंभौरा गांव का है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि रामपुर कला थाना क्षेत्र के पुरैना गांव वासी ऊदन अपने साथियों के साथ चिड़िया पकड़ने इलाके के बंभौरा स्थित बजरंग बली देव स्थल पर गया था। मंगलवार रात करीब दस बजे ऊदन अपने तीन साथियों के साथ बंभौरा गांव के करीब पहुंचा। इसी दौरान इलाके के कुत्तूपुर गांव वासी उमेश सिंह और नसीराबाद बंभौरा के मनोज सिंह आ गए।

थानाध्यक्ष रामपुर कला जितेन्द्र सिंह की मानें तो मनोज और उमेश शराब पिये हुए थे। इन लोगों ऊदन और उसके साथियों को बच्चा चोर समझ लिया और फिर ऊदन की पिटाई कर दी। ऐसे में ऊदन के साथ मौके से भाग निकले और उन लोगों ने घर पहुंचकर परिवार वालों को पूरी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी।

इसी के बाद घायल 22 वर्षीय ऊदन को बिसवां स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी मनोज और उमेश को हिरासत में ले लिया गया है। केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें-उत्तर प्रदेश: ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश के चलते बुजुर्ग की पीट-पीट कर की हत्या

संबंधित समाचार