बदायूं: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। एक युवक ने 11वीं की छात्रा को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिवार वालों के तलाशने पर छात्रा बदहवाश हालत में खेत पर पड़ी मिली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोप को जेल भेज दिया। घटना कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव बाबट की है जहां बीती रात …

बदायूं। एक युवक ने 11वीं की छात्रा को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिवार वालों के तलाशने पर छात्रा बदहवाश हालत में खेत पर पड़ी मिली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोप को जेल भेज दिया। घटना कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव बाबट की है जहां बीती रात करीब 12 बजे गांव के ही एक युवक ने गांव की 11वीं की नाबालिग छात्रा से ईख के खेत में ले जाकर रेप कर दिया और रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

बाबट निवासी डालचंद्र साहू का मकान गांव के बाहरी साइड में बना हुआ है वहीं से करीब 50 मीटर दूरी पर राजेंद्र के टूबैल के पास ईख के खेत में आरोपी ने घटना को दिया अंजाम। पीड़त छात्रा कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। मंगलवार रात छात्रा के पिता और दोनों भाई सिलहरी में लगा जन्माष्टमी मेला देखने गए थे। छात्रा और उसकी मां घर में थीं। आधी रात के करीब पिता और भाई घर लौटे तो छात्रा चारपाई से गायब थी, जबकि उसकी मां अलग चारपाई पर सो रही थी।

पूछने पर मां ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। फिर पूरा घर तलाश लिया गया। आसपास के लोगों से भी पूछा, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पिता-भाई और परिवार के अन्य लोग गांव के बाहर खेतों की तरफ गए। जहां एक खेत में गन्ने की फसल के बीच छात्रा बदहवास हालत में पड़ी थी। दुष्कर्म का आरोपी रजनेश मौके से भाग चुका था। परिवार वाले छात्रा को उठाकर घर ले गए। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर जा पहुंची।

तलाशने पर आरोपी रजनेश नहीं मिला तो उसके पिता मुकेश को पूछताछ के लिए कुंवरगांव थाने ले जाया गया। बुधवार सुबह कुंवरगांव थाना पुलिस ने पीड़ता और उसके घरवालों से बातचीत की। इसके बाद घटना स्थल पर जाकर देखा। पीड़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रजनेश के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रजनेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा के पहले भी परेशान कर चुका था रजनेश
परिजन के मुताबिक आरोपी पहले भी कई बार छात्रा को परेशान कर चुका था। इसका पता लगने पर छात्रा के परिवार वालों ने रजनेश को समझाया था। गांव में इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। मगर रजनेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

कुछ लोगों ने की समझौते की कोशिश
दुष्कर्म की घटना का पता लगने पर रात में ही कुछ दलाल किश्म के लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश में जुट गए। पीड़ता के परिवार वालों को लालच भी दिया गया। पीड़िता के परिवार वाले आरोपी को सजा दिलाने की बात पर अड़े रहे, जिससे समझौता नहीं हो सका।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़ता का मेडीकल परीक्षण कराया गया है। – रविशंकर यादव, प्रभारी निरीक्षक कुंवरगांव

ये भी पढ़ें- चंबल का जलस्तर बढ़ने से राजघाट का पुराना पुल डूबा

संबंधित समाचार