कांग्रेस नेता की हत्या, नदी किनारे से शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भभुआ। बिहार के कैमूर जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या- 30 के किनारे परसथुआं नदी के पुल के निकट से बुधवार को कांग्रेसी नेता चन्द्रमा यादव का शव बरामद किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर परसथुआं नदी के पुल के निकट एक शव बरामद किया गया है। मृतक …

भभुआ। बिहार के कैमूर जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या- 30 के किनारे परसथुआं नदी के पुल के निकट से बुधवार को कांग्रेसी नेता चन्द्रमा यादव का शव बरामद किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर परसथुआं नदी के पुल के निकट एक शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कांग्रेसी नेता चन्द्रमा यादव के रूप में की गयी है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेसी नेता तेज धार के शस्त्र से शरीर के अनेक अंगों को काट-काट कर की गई थी। सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारण अज्ञात है। इस संबंध में अनेकों तरह की अटकलें लगाई जा रही है। शव को भभुआ सदर अस्पताल मे पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले का पुलिस अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें- सरकार को गिराने के लिए ‘आप’ विधायकों को 20‌ से 25 करोड़ की पेशकश- संजय सिंह

 

 

संबंधित समाचार