हल्द्वानी: ड्रग्स के कारोबार के लिए मजबूर करने पर रिटायर्ड सैनिक की बेटी ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक सप्ताह पूर्व होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान देने वाली ममता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उसने पिथौरागढ़ में रहने वाली एक युवती व उसके साथियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक सप्ताह पूर्व होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान देने वाली ममता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उसने पिथौरागढ़ में रहने वाली एक युवती व उसके साथियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से जमतड़ी कंतोली अस्कोट पिथौरागढ़ निवासी जगदीश राम सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह बगवाड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में एक 22 वर्षीय बेटी ममता थी। हल्द्वानी में पढ़ाई छोड़कर नौकरी करने वाली ममता ने बीती 18 अगस्त को मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र के चंद्रिका होटल में कमरा लिया और फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला।

इस मामले में ममता के पिता जगदीश राम ने उनके मूल गांव की रहने वाली रज्जो उर्फ निधि व साथियों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। बकौल जगदीश आरोपी ड्रग्स का कारोबार करते हैं और उन्होंने ममता को अपने चंगुल में फंसा लिया था। वह ममता पर गलत काम कराने का दबाव बना रहे थे। ममता के मना कर आरोपी रंजिश मानने लगे और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। इससे परेशान ममता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जगदीश के मुताबिक ममता द्वारा छोड़े सुसाइड नोट में रर्ज्जो व साथियों के नाम हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कलाई पर लड़की का नाम और कमरे में बीयर की कई बोतलें
घटना के बाद होटल पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस को मृतका की कलाई पर एक लड़की का नाम गुदा मिला। कमरे में कई बीयर की बोतलें भी मिलीं। अब यह जांच की जा रही है कि क्या घटना के दिन ममता होटल में अकेली थी या उससे मिलने कोई और भी आया था। साथ ही ममता की कलाई पर लड़की का नाम क्यों था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार