बरेली: पुराने रोडवेज बस अड्डे पर युवक को नशा देकर लूटा, अस्पताल में भर्ती
बरेली, अमृत विचार। शहर में दवा लेने आए युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। युवक पुराने रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुराने रोडवेज बस अड्डे पर जहरखुरानी गिरोह सक्रिय है। देवरनियां थाना …
बरेली, अमृत विचार। शहर में दवा लेने आए युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। युवक पुराने रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुराने रोडवेज बस अड्डे पर जहरखुरानी गिरोह सक्रिय है। देवरनियां थाना क्षेत्र के मुड़िया जागीर का रहने वाला मो. वाशिव शहर में दवा लेने के लिए आया था। पुराने रोडवेज बस अड्डे पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया। उसके बाद उसे वहीं छोड़ दिया।
आसपास के लोगों ने जब युवक को बेहोशी ही हालत में पड़ा देखा तो कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बेहोश पड़े युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में आंखों की जांच कराओ, ऑपरेशन के लिए बाहर जाओ
