अयोध्या : साइबर अपराध से सतर्कता ही बचा सकती हैः डाॅ राठौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में बुधवार को साइबर अपराध सुरक्षा के उपाय विषयक पर व्याख्यान हुआ। बतौर मुख्य वक्ता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर, जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि भारत में साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में बुधवार को साइबर अपराध सुरक्षा के उपाय विषयक पर व्याख्यान हुआ। बतौर मुख्य वक्ता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर, जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि भारत में साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2022 के शुरुआती 2 महीनों में ही दो लाख से अधिक साइबर अपराध दर्ज हो चुके हैं।

साइबर अपराधी संगठित तौर पर काफी सक्रिय है। इनसे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। व्यक्तिगत जानकारियां शेयर करने पर हमारी सुरक्षा का खतरा हो सकता है।

उन्होंने छात्रों को बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए बैंकों के ऑफिशियल वेबसाइट से ही कस्टमर केयर के नंबर से सम्पर्क करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे केवल सतर्कता ही बचा सकती है।

उन्होंने बताया अगर बैंकिंग फ्रॉड होता है तो भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी फोन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल करना चाहिए।

समन्वयक डाॅ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने कहा कि साइबर अपराध से लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। संचालन डाॅ आरएन पाण्डेय व अतिथि का स्वागत डाॅ अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक और छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : सावधान ! साइबर ठग उपभोक्ताओं के खाते में कर रहे सेंधमारी

संबंधित समाचार