लखनऊ : पुलिस की मुस्तैदी में सेंधमारी कर हाईप्रोफाइल घरों में करते थे चोरी
सर्विलांस टीम की मदद से तीन चोरों गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान लखनऊ। हसनगंज पुलिस ने डीसीपी नॉर्थ की सर्विलांस टीम की मदद से तीन चोरों को हसनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से बाइक और चोरी का भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। डीसीपी नॉर्थ …
- सर्विलांस टीम की मदद से तीन चोरों गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान
लखनऊ। हसनगंज पुलिस ने डीसीपी नॉर्थ की सर्विलांस टीम की मदद से तीन चोरों को हसनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से बाइक और चोरी का भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।
डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक एसीपी महानगर जया शांडिल्य की अगुवाई में हसनगंज प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक अभय सिंह, एसएसआई दिनेश प्रसाद व उतरी जोन की सर्विलांस टीम के एसआई विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रकांत यादव पुलिस बल के साथ रात में हसनगंज क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग कर रहे थे।
तभी पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार तीन लोगों को रोका गया। यह देख बाइक चला रहा युवक बाइक घुमाकर भागने लगा। बाइक घुमाते समय गिर पड़ी। वहां मौजूद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों सकबका गए। जब तीनों को पकड़ कर पूछा गया तो तीनों ने अपना नाम व पता जिला सिद्धार्थनगर निवासी गौतम शुक्ला, लखनऊ निवासी अरबिंद मिश्रा और फुरकान बताया।
जिनके पास से छह जोड़ी पायल, चांदी के चम्मच समेत भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात मिले। छानबीन में हसनगंज, कृष्णानगर, मडियांव, आलमबाग, विकासनगर, अलीगंज, महानगर, सैरपुर समेत कई थानों में की गई चोरी का खुलसा हुआ है। बता दें कि पकड़े गए आरोपी अरविन्द मिश्रा के खिलाफ लखनऊ में 15 मुकदमें दर्ज हैं।
इनमें अमीनाबाद, बाजारखाला, तालकटोरा, ठाकुरगंज, वजीरगंज शामिल हैं। सबसे ज्यादा चोरी के मुकदमें ठाकुरगज में हैं। वहीं आरोपी गौतम शुक्ला के खिलाफ चोरी के 37 मामले प्रकाश में आए हैं।
गौतम शुक्ला पर लखनऊ के कुछ ही थाने हैं जहां मुकदमा नहीं है। बाकी सभी थानो में केस हैं। इनमें नाका, बाजारखाला, ठाकुरगंज, तालकटोरा, गुडम्बा, विकासनगर, गोमतीनगर, वजीरगंज शामिल हैं। इसके खिलाफ ठाकुरगंज और नाका से गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:- बिजनौर: दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार और दो फरार, 90 हजार की नगदी सहित महिंद्रा पिकअप बरामद
