आज का राशिफल। 25 अगस्त, 2022
मेष आज मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिए। सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न होगी। वृष आज व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक …
मेष
आज मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिए। सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न होगी।
वृष
आज व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार को लेकर की गई यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेंगे।
मिथुन
आज परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम संबंधों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। पैसों के अभाव के कारण जो काम रुके थे वो आज शुरू हो सकते हैं। रचनामत्क कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे।
कर्क
आज आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप आनन्द महसूस करेंगे।
सिंह
आज आपको दौड़धूप अधिक करनी पड़ेगी। जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिए। समाज में सम्मानित लोगों को कुछ परेशानी का अनुभव होगा। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आएगी। गूढ़ विषयों को लेकर नए अनुभव प्राप्त होंगे।
कन्या
आज आपको कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं।
तुला
आज सन्तान पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। जॉब में आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। बच्चे गेम्स में काफी रुचि लेंगे। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। नया निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिये।
वृश्चिक
आज आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति काफी विनम्र रहने वाला है। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है।
धनु
आज स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। यदि तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है तो मोटिवेशन वीडियोज़ का सहारा लें। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
मकर
आज अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानि कर हो सकता है। लड़कियों के विवाह को लेकर आ रही अड़चनें दूर होंगी। मनोरञ्जन के लिए वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनन्द उठाएंगे। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।
कुंभ
आज उतावले व्यवहार से आपको बचना चाहिए। जॉब में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है।
मीन
आज नई योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिए। किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोड़ने की प्रवृत्ति से बचें। व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी। शेयर मार्केट से काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है।
