बरेली: परछाई से परेशान महिला ने की आग लगाकर आत्महत्या, मायके वाले जता रहे हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला से संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा दी। इस मामले में महिला के ससुर की तरफ से थाने में जो तहरीर दी गई है। उसमें बताया जा रहा है कि उसकी बहू को परछाई डराती थी और उसके साथ खेलने को कहती थी। वह कुछ दिनों से …

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला से संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा दी। इस मामले में महिला के ससुर की तरफ से थाने में जो तहरीर दी गई है। उसमें बताया जा रहा है कि उसकी बहू को परछाई डराती थी और उसके साथ खेलने को कहती थी। वह कुछ दिनों से ज्यादा डरी हुई रहती है। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसकी पुत्रवधू ने आत्महत्या कर ली है। दूसरी तरफ बहू के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहेड़ी के केशवपुरम में रहने वाली संगीता ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला का पति किसी निजी काम के लिए बिहार के मुजफ्फरनगर गया हुआ था। घटना की जानकारी होते ही महिला का पति अपने सुसरालजनों के साथ घर पहुंच गया। मृतक महिला के ससुर रामबाबू पुत्र कमलेश्वर सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रबधु उषा सिंह ने तड़के सुबह उसे फोन करके कहा कि उसके कमरे की बाहर से कुंडी बंद है। उसे आकर खोल दे। जब वह खोलने गया तो उसने देखा कि संगीता की जली हुई लाश कमरे में पड़ी थी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।

हालांकि सुसराल पक्ष का कहना है कि घर में कोई आत्महत्या कर ले किसी को घंटे पता नहीं चले कैसे हो सकता है।वहीं ससुर का कहना है कि उसकी बहू कुछ दिनों से ज्यादा डरी सहमी रहती थी। उसे कोई साया सताता रहता था। कई बार उसने इसका जिक्र किया था। इस बजह से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं मृतिका की बेटी का कहना है कि उसकी मां देर रात मंदिर में जा कर बैठ जाती और रात में ही भगवान को नहलाने लगती थी।

ये भी पढ़ें : बरेली : बाइक सवार बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार