BJP का ‘ऑपरेशन लोटस’ दिल्ली में फेल, CM की बैठक में आए 53 विधायक : AAP
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ दिल्ली में फेल हो गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में पार्टी के 62 में से 53 विधायक शामिल हुए। बकौल पार्टी, स्पीकर विदेश में…मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में हैं…मुख्यमंत्री ने अन्य विधायकों से बात …
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ दिल्ली में फेल हो गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में पार्टी के 62 में से 53 विधायक शामिल हुए। बकौल पार्टी, स्पीकर विदेश में…मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में हैं…मुख्यमंत्री ने अन्य विधायकों से बात की…सभी विधायकों ने कहा कि ‘हम…केजरीवाल जी के साथ हैं’।
अदालत में MLA की गवाही सबूत मानी जाती है।
समय आने पर देश के सामने ऐसे-ऐसे सबूत रखेंगे कि BJP नेताओं के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी।
-AAP MLA @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/ygB2mbb5ve
— AAP (@AamAadmiParty) August 25, 2022
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस दिल्ली में विफल हो चुका है। हमारे 62 में से 53 विधायक मौजूद हैं। स्पीकर देश के बाहर हैं और मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में हैं। बाकी विधायकों से मुख्यमंत्री ने बात की और सभी विधायकों ने कहा है कि वे आखरी सांस तक अरविंद केजरीवाल के साथ हैं।
दिल्ली के अपने विधायक साथियों के साथ आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रार्थना की।
सत्यमेव जयते। pic.twitter.com/9bkNG9WmeK
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 25, 2022
यह लोग (भाजपा) हमारे 40 विधायक तोड़ना चाहते थे और हर विधायक को 20 करोड़ रुपए दिए जाने थे। इस हिसाब से 800 करोड़ रुपए होते हैं। यह भाजपा के पास कहां से आए? क्या ED, CBI इसे ढूंढेंगी?
दिल्ली सरकार गिराने के लिए इन्होंने 800 करोड़ रखे हैं- प्रति MLA 20 करोड़, 40 MLA तोड़ना चाहते हैं
देश जानना चाहता है। ये 800 करोड़ किसके हैं, कहाँ रखे हैं?
हमारा कोई MLA नहीं टूट रहा। सरकार स्थिर है।दिल्ली में चल रहे सभी अच्छे काम जारी रहेंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 25, 2022
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP के अन्य विधायक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने मनीष सिसोदिया के घर पर करीब 14 घंटो तक रेड की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। रेड के अगले दिन इन्होंने मनीष सिसोदिया को संदेश भेजा कि आप केजरीवाल को छोड़ दिजिए। कुछ विधायकों को लेकर हमारे साथ आएं। हम केजरीवाल की सरकार गिराकर आपको CM बना देंगे।
ये पिछले कुछ दिनों से हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं। एक-एक MLA को 20-20 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। हमारा एक भी MLA अभी तक नहीं टूटा है। हम कट जाएंगे पर देश के साथ दगा नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कही ये बड़ी बात
