पानी में आग लगाई! हैंडपंप पानी के साथ उगलने लगा आग, देखें Video
भोपाल। मध्य प्रदेश के एक गांव में हैंडपंप से आग और पानी साथ निकलने की घटना कैमरे में कैद की गई, जिसका चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर पानी-आग हैंडपंप से एक साथ कैसे निकल सकती हैं। बता दें, यह घटना छतरपुर के …
भोपाल। मध्य प्रदेश के एक गांव में हैंडपंप से आग और पानी साथ निकलने की घटना कैमरे में कैद की गई, जिसका चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर पानी-आग हैंडपंप से एक साथ कैसे निकल सकती हैं। बता दें, यह घटना छतरपुर के बकस्वाहा से 10 किलोमीटर दूर स्थित कछार गांव का है।
मध्यप्रदेश के बकस्वाहा के कछार गांव में हैंडपंप से निकल रहा आग और पानी.#MadhyaPradesh #fire #water #handpump #Viral #viralvideo pic.twitter.com/e9gkmRpapW
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 25, 2022
इस घटना के बाद गांव वाले दहशत में आ गए। उनके अनुसार, गांव में 2 हैंडपंप हैं जिनसे गांव वाले पानी भरते हैं। लेकिन बुधवार की सुबह से एक हैंडपंप अपने आप आग और पानी उगल रहा है, जिससे वह डर गए। देखते ही देखते इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दी। यह क्लिप तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इसे कई यूजर्स ने साझा किया।
ये भी पढ़ें : Science or Superstition? Listen closely! NASA ने शेयर किया ‘अंतरिक्ष की ध्वनि’ का वीडियो, IPS बोले- इसे ॐ कहते हैं
